विधायक ने चौपाल लगाई, सुनी समस्याएं
बहराइच: विकास खंड के अन्तर्गत नासिरगंज ग्राम में चौपाल लगाकर क्षेत्रीय विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विधायक श्री वर्मा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों, विधवा, वृद्धा एवं विकलांगों के हितों में सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि आज बाढ़ पीड़ितों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके निस्तारण के लिए शासन से वार्ता कर निदान कराया जाएगा। उधर ग्रामवासियों ने विधायक से कहा कि गांव में 12 वर्ष पूर्व विद्युत खंभे लगाये गये थे। लेकिन आज तक उन खंभों पर तार नहीं लगाये गये हैं। हम लोग आज भी ढिबरी जलाकर काम चलाते हैं। भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने भी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक प्रतिनिधि नवनीत कौशल ने कहा कि पीड़ित परिवारों के विस्थापित के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। चौपाल में कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पवन वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अनिल कुमार सोनी, कैलाश नाथ वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।