आमजन के लिए संघर्ष करते थे चंद्रशेखर
पयागपुर (बहराइच): समाजवादी चिंतक सूर्य कुमार ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर आदर्श जनतंत्रवादी नेता थे। आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वह संघर्ष करते थे। वह जनमानस में युवा तुर्क के रूप में एक महानायक थे। श्री कुमार आज पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 87वीं जयंती पर भारत यात्रा केंद्र पयागपुर देवग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जोड़तोड़ की राजनीति के खिलाफ थे। उन्होंने ऐसी राजनीति को नैतिक मापदंडों के खिलाफ बताया था। चंद्रशेखर सर्वमान्य नेता थे। हर दल के लोग उनका आज भी सम्मान करते हैं। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि वे धर्मनिरपेक्षता और मानव संवेदना के पारखी थे। आयोजक मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की 87वीं जयंती पर 87 दीपक प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया। इससे पूर्व चंद्रशेखर स्मृति स्थल पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। देर रात क्षेत्र एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, भगवान दास यादव, कुंवर बहादुर पाण्डेय, इंद्र बहादुर, विनय कुमार सिंह, हरि प्रसाद शुक्ला, बेचू प्रसाद शुक्ला, राम बाबू सिंह समेत दर्जनों गणमान्य और बुद्धिजीवी उपलब्ध रहे।