खालिदा बनी अदिति, धर्म बदलकर प्रेमी के साथ किया विवाह
जौहड़ी गांव की खालिदा और उसके पड़ोस में रहने वाले पुनीत के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 11 अक्टूबर को दोनों गांव से फरार हो गए।
बागपत (जेएनएन)। दस दिन पहले फरार प्रेमी युगल ने कल दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव से दस दिन पहले फरार खालिदा ने अदिति बनकर मंदिर में विवाह किया।
खालिदा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अदिति रख लिया। नवविवाहित दंपती ने अपने परिवार के लोगों ने जान का खतरा बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट से सुरक्षा दिलाने की मांग भी की थी।
यह भी पढ़ें- शामली में युवती ने इस्लाम कुबूल करने के बाद किया निकाह
शीर्ष अदालत ने बिनौली थाना पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जौहड़ी गांव की खालिदा और उसके पड़ोस में रहने वाले पुनीत के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 11 अक्टूबर को दोनों गांव से फरार हो गए। लड़की के पिता ने महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। कल डाक से एक पत्र थाना बिनौली में आया।
यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन करा जबरन निकाह का आरोप
पत्र में बताया गया है कि पुनीत और खालिदा ने 15 अक्टूबर को दिल्ली के आर्य समाज वैदिक मंदिर में विवाह कर लिया। खालिदा ने धर्म परिवर्तन कर नया नाम अदिति रख लिया है। प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें- अब कोई जोधा नहीं जाएगी अकबर के साथ : योगी
हाईकोर्ट ने थाना पुलिस को नवविवाहित दंपती को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उधर, दोनों के घरवालों को उनकी शादी की जानकारी नहीं है।
थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि मामला अभी जानकारी में नहीं आया है। दिली हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा।