Move to Jagran APP

मजदूर से लूटपाट का प्रयास, पहचाने बदमाश

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : अहमदनगर गांव के पास बदमाशों ने मजदूर से लूटपाट का प्रयास किया। गांव निवासी

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jun 2017 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 07:05 PM (IST)
मजदूर से लूटपाट का प्रयास, पहचाने बदमाश
मजदूर से लूटपाट का प्रयास, पहचाने बदमाश

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : अहमदनगर गांव के पास बदमाशों ने मजदूर से लूटपाट का प्रयास किया।

loksabha election banner

गांव निवासी हरस्वरूप पुत्र मेदपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार रात ड्यूटी से घर लौट रहा था। गांव के बाहर जंगल में मार्ग पर खड़े तीन बदमाशों ने चाकू से आतंकित कर उसे रोक लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट भी की। शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे तो उसने तीनों की पहचान कर ली। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि पहचान होने की जानकारी पर बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। मारपीट में उसकी पत्नी व पुत्रवधू घायल हो गई। पीड़ित ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। एसओ देवेंद्र बिष्ट ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.