गन्ना सर्वे पर नजर रखें किसान
बागपत : सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत पर आयोजित गन्ना किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों की समस्य
बागपत : सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत पर आयोजित गन्ना किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डीसीओ सुशील कुमार ने मौके पर ही 14 किसानों की समस्याओं का निराकरण किया। किसानों ने गन्ना भुगतान, गन्ना सर्वे और गन्ना प्रजाति आदि से जुड़ी समस्याओं को उठाया। इस दौरान डीसीओ ने गन्ना सर्वे कार्य की समीक्षा कर तेजी लाने की हिदायत दी। बागपत परिक्षेत्र में अब तक 27 फीसद किसानों का गन्ना सर्वे हो चुका है। गन्ना समिति के चेयरमैन चौ. कृष्णपाल ¨सह ने किसानों से अपील की कि गन्ना सर्वे पर नजर रखे। सर्वे के दौरान कर्मियों से सर्वे पर्ची अवश्य प्राप्त करें।