बंदरों के हमले में छत से गिरा बच्चा, गंभीर
संवाद सहयोगी, बड़ौत : छत पर खेल रहे बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। उनसे बचने के प्रयास में
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 11:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बड़ौत : छत पर खेल रहे बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। उनसे बचने के प्रयास में बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया, जिसे बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कोताना गांव में शनिवार सुबह पांच वर्षीय अनीस पुत्र शहजाद अपनी छत पर खेल रहा था। अचानक बंदरों के झुंड उसकी तरफ दौड़ पड़ा। बच्चे ने भागने का प्रयास किया, मगर बंदरों ने उसे घेरकर काटना शुरू कर दिया। जान बचाने के प्रयास में बच्चा छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में परिजनों उसे बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें