हुआ चांद का दीदार, माह-ए-रमजान शुरू
जागरण संवाददाता, बागपत : शनिवार रात यानी चांद रात में चांद का दीदार होते ही मुसलमान खुशी से झूम उठे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 11:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागपत : शनिवार रात यानी चांद रात में चांद का दीदार होते ही मुसलमान खुशी से झूम उठे। रमजान शुरू होने का एलान हो गया। रविवार सुबह से पहला रोजा शुरू होगा। रमजान की तैयारियां मस्जिद से लेकर बाजार तक दिखायी दीं। नगर में साफ-सफाई के साथ ही पानी के मुकम्मल इंतजाम पर नगर निकायों ने समीक्षा की। लोगों ने बाजार से सहरी से पूर्व व इफ्तार के समय खाये जाने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। नमाज पढ़ने के लिए नए कपड़े व टोपी आदि खरीदी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें