Move to Jagran APP

राहुल की घेराबंदी को चला चे¨कग अभियान

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस अमले ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 06:49 PM (IST)
राहुल की घेराबंदी को चला चे¨कग अभियान

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस अमले ने जिले के बार्डर चेकपोस्ट पर सघन चे¨कग की। पुलिस ने दिल्ली से आने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से चे¨कग करने के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया।

loksabha election banner

शब्बीरपुर गांव को लेकर सियायत गर्म है। मायावती के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहुंचने का कार्यक्रम तय किया। प्रशासन से उन्हें सहारनपुर में आने की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद भी राहुल ने हर हाल में सहारनपुर पहुंचने का दावा किया। राहुल को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन काफी सतर्क रहा। डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर सीओ संजीव सुमन के नेतृत्व में एसओ देवेंद्र बिष्ट की टीम ने शुक्रवार रात से चे¨कग अभियान चालू कर दिया था। शनिवार तड़के टीम ने भारी बल के साथ दिल्ली की ओर से बागपत को जाने वाले प्रत्येक वाहन की रोककर चे¨कग की गई। वाहनों की सघन चे¨कग से बागपत में आने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा लोनी से ढिकौली जाने वाले मार्ग पर स्थित धौली प्याऊ चेकपोस्ट पर भारी पुलिस बल ने वाहनों की चे¨कग की। चे¨कग से आसपास के गांव के लोगों में भी हड़कंप रहा। वाहनों की चे¨कग दोपहर बाद तक निरंतर जारी रही। सीओ संजीव सुमन ने बताया कि राहुल गांधी को किसी भी हालत में सहारनपुर जाने से रोकने के निर्देश जारी हुए थे। इसके लिए डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर वाहनों की चे¨कग की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.