रेलवे स्टेशन पर वृद्ध की मौत
खेकड़ा : नगर के रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार तड़के एक वृद्ध का शव मिलने से यात्री अचंभित हुए। उन्ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 11:03 PM (IST)
खेकड़ा : नगर के रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार तड़के एक वृद्ध का शव मिलने से यात्री अचंभित हुए।
उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। थाना पुलिस ने यात्रियों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों का कहना था कि गुरुवार को उक्त वृद्ध पीएचसी परिसर में भी लेटा था। रात के समय वह स्टेशन के पास आकर खुले आसमान के नीचे सो गया। संभवत: ठंड लगने से उसकी मौत हुई। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन के बाहर मिलने शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें