बिके हुए थानों से मांगा जाएगा मुकदमों का हिसाब : भराला
बागपत : भाजपा के थाना प्रदर्शन के प्रदेश प्रमुख व पश्चिम उप्र के प्रभारी सुनील भराला का कहना है कि प
बागपत : भाजपा के थाना प्रदर्शन के प्रदेश प्रमुख व पश्चिम उप्र के प्रभारी सुनील भराला का कहना है कि प्रदेश में एसएसपी के पद से लेकर थाने तक नीलाम होते हैं, इसलिए हत्याएं, अत्याचार, दुष्कर्म, गौकशी, रेत खनन जैसे अपराध चरम पर हैं। या तो मुकदमे दर्ज नहीं होते। मुकदमे होते हैं तो खुलासा और गिरफ्तारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा थानों पर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन जिले में नौ से 11 जुलाई तक चलेगा।
भराला मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानों से रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। थानेदार या तो काम दिखाएं या थाने छोड़ दें।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रदर्शन तीन चरणों में होगा। किस थाने पर किस दिन प्रदर्शन होगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बुधवार को यह तय कर दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में प्रदर्शन एक साथ सात से 17 जुलाई तक होंगे। बागपत में प्रदर्शन नौ से 11 जुलाई तक होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर व संचालन जिलामहामंत्री र¨वद्र राठी ने किया। पूर्व विधायक केपी मलिक, गजेंद्र मुन्ना, सुदेश चौहान ने प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सूरजपाल जैन, राकेश जैन, महेश आर्य, सोनिया चौधरी, मोहन बेदी, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, अजय चौधरी, अजय चौधरी, चंद्रवीर तोमर, दौलतराम यादव, अरुण धामा, सचिन त्यागी, राजगोपाल, रामकुमार, सुधीर मान आदि उपस्थित थे।