धनपाल को याद कर रो पड़े छोटे चौधरी
जागरण संवाददाता, बागपत : रालोद के जिलाध्यक्ष रहे धनपाल ¨सह गुर्जर की याद में तेरहवीं के अवसर पर आयोज
जागरण संवाददाता, बागपत : रालोद के जिलाध्यक्ष रहे धनपाल ¨सह गुर्जर की याद में तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित ¨सह के आंसू छलक आए। छोटे चौधरी ने धनपाल को अच्छा इंसान बताया। कहा कि ऐसे लोगों का सानिध्य बहुत ही कम ही मिल पाता है।
हजारों लोगों की भीड़ के बीच जब रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह को श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने एक वाक्य कहा 'मृत्यु का समाचार मिला तो विश्वास नहीं हुआ' और यह कहते हुए वे रोने लगे। छोटे चौधरी के आंसू छलकने से सभा भावुक हो गई। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला। बोले, आजकल लोग बुराई करने से नहीं चूकते, लेकिन वे अच्छाई से नहीं चूकते थे। वो सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कभी कोई मांग नहीं की। ऐसे लोगों का सानिध्य कम मिलता है। ऐसा अच्छा इंसान चला गया। यह सृष्टि का नियम है। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। आप उनकी तरह बुराइयों को भी अच्छाई में इस्तेमाल करें।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उनका समय से पूर्व जाना दुखदायी है। वे चौधरी अजित ¨सह के दिल में थे। वे सिर्फ बागपत के ही नहीं पश्चिम के नेता थे। उनका नाम आगे ले जाना है। सतवीर त्यागी ने कहा कि धनपाल ¨सह नैतिक मूल्यों के लिए, किसान के मूल्यों के लिए जाने गए। विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि पहले वह धनपाल थे। उनके आगे गुर्जर, चौधरी अजित ¨सह ने जोड़ा। सभा को पूर्व मंत्री कोकब हमीद, पूर्व मंत्री योगराज ¨सह, विधायक करतार भड़ाना, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, अखिल उप्र जाट सभा की महिला अध्यक्ष शालिनी राकेश आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, सहेंद्र ¨सह रमाला, पूर्व विधायक महक ¨सह, अजय, सुरेश चंद कौशिक समेत जनपद सहित कई जनपदों के नेता पहुंचे। बसपा की ओर से बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित, प्रशांत चौधरी, अहमद हमीद, विक्रम भाटी आदि उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान आदि उपस्थित रहे। सपा से चौधरी साहब ¨सह, कुलदीप उज्ज्वल, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर आदि थे। अधिवक्ताओं में जयवीर ¨सह तोमर, सोमेंद्र ढाका, देवेंद्र आर्य, जसपाल ¨सह राणा आदि उपस्थित थे। विभिन्न समाज, संगठन व शिक्षण संस्थानों की तरफ से शोक संदेश भेजा गया। संचालन जयभगवान शास्त्री ने किया।
बेटे को पहनाई पगड़ी
छोटे चौधरी ने धनपाल ¨सह के बेटे मनोज गुर्जर को पगड़ी पहनाई। प्रताप ¨सह व पाबला के पूर्व प्रधान सतीश ने सहयोग किया। इसके बाद उन्होंने उनके नाम से गांव में मुख्यद्वार का शिलान्यास किया और समाधिस्थल पर पौधे रोपे।