वामपंथियों और जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, बड़ौत : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की देशद्रोही
संवाद सहयोगी, बड़ौत : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की देशद्रोही गतिविधियों की ¨नदा की और जेएनयू प्रशासन और वामपंथियों का प्रतीक पुतला दहन किया।
शनिवार भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री सचिन जैन के नेतृत्व में गांधी रोड पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उनका कहना था कि जेएनयू परिसर में वामपंथी सोच पनप रही है, जिसके लिये जेएनयू प्रशासन भी दोषी है। इसी का परिणाम है कि कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम कर देश विरोधी नारेबाजी की गई। भाजपाइयों ने वामपंथियों और जेएनयू प्रशासन के प्रतीक पुतले को आगे के हवाले किया और देश के गद्दारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इससे पूर्व गांधी रोड पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शरद तोमर ने कहा कि जेएनयू में खुलेआम देशविरोधी गतिविधियां देश की अखंडता के लिए खतरे की घंटी है। यदि इस प्रकार की सोच को नहीं कुचला गया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। राकेश जैन, गौरव शर्मा, सोनू सैनी, मनोज शर्मा, अतुल जैन, आशीष जैन, सतीश जैन, राजकुमार, विनोद पंचाल, शैलेंद्र रुहेला, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे। उधर, बिनौली रोड पर अखंड ¨हदुस्तान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रकरण की ¨नदा की गई। इस मौके पर जिला संयोजक राकेश विश्वकर्मा, ऋषिपाल, राजीव आदि मौजूद थे।