भारत फिर बनेगा विश्वगुरु : रामनाईक
संवाद सहयोगी, बड़ौत : प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि भारत को फिर से विश्वगुरु का दर्जा हासिल कर
संवाद सहयोगी, बड़ौत : प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि भारत को फिर से विश्वगुरु का दर्जा हासिल करना है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं महती भूमिका निभानी होगी।
राज्यपाल रामनाईक बुधवार को नगर के दिगंबर जैन हाईस्कूल एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 100 साल पहले दिगंबर जैन हाईस्कूल संस्था का आधार रखा गया था, जिसका सफल संचालन अभूतपूर्व है। शताब्दी समारोह में अपने आगमन को उन्होंने सौभाग्यशाली बताते हुए कि यहां मैं जैन समाज का अभिनंदन करने आया हूं। व्यापार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्राचीन समय में भारत में तक्षशिक्षा और उज्जैन में विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय स्थापित थे, जहां दुनिया भर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे। भारत को विश्वगुरु का अपना खोया हुआ रुतबा फिर से हासिल करना है, जिसके लिए शिक्षा में क्रांति की जरूरत है। उन्होंने जैन मुनियों के आदर्श का प्रतीक बताया। इससे पूर्व राज्यपाल रामनाईक को तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार के बाहर गार्ड आफ आनर दिया गया। सभागार में विराजमान उपाध्याय नयन सागर महाराज को श्रीफल भेंट कर उनकी चरण रज ली। इसके बाद राज्यपाल ने नवनिर्मित ऋषभदेव सभागार का लोकार्पण किया। समारोह में सांसद डा. सत्यपाल ¨सह ने णमोकार मंत्र कच् उच्चारण किया और विशेष परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम पहुंचने के लिए राज्यपाल महोदय का आभार प्रकट किया। समारोह में पूर्व सांसद जेके जैन ने श्रुत देवी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। श्री नयन सागर वसदि का लोकार्पण पूनम जैन, विपुल जैन, वासु जैन, ¨पटी जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धनकुमार जैन सर्राफ, डीके जैन, मुन्ना जैन, विमल जैन, सुशील जैन, रमेश जैन, राकेश जैन, अशोक जैन सर्राफ, मीडिया प्रभारी प्रभात जैन, राजीव जैन, अमित राय जैन, संतोष जैन आदि मौजूद थे।
वहीं दिगंबर जैन कालेज के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल रामनाईक नगर के गायत्री देवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में भी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां, कुलाधिपति ने महर्षि दयानंद सभागार का लोकार्पण किया और टापर छात्र-छात्राओं को सम्मानित इस मौके पर प्रबंध समिति के पुष्पेंद्र तोमर, अजय तोमर, कपिल तोमर आदि मौजूद थे।