पूर्व सैनिकों को हक दिलाकर ही दम लेंगे : शालिनी
जागरण संवाददाता, बड़ौत : अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की महिला ¨वग अध्यक्ष डा. शालिनी राकेश ने शुक्
जागरण संवाददाता, बड़ौत :
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की महिला ¨वग अध्यक्ष डा. शालिनी राकेश ने शुक्रवार को शहर के गांधी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन पूर्व सैनिकों का अधिकार है और अब जाट महासभा भी उनका साथ देगी। किसी भी कीमत पर उन्हें हक दिलाकर ही दम लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जो हक उन्हें काफी पहले मिल जाना चाहिए था। उसके लिए वह खुद ही लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार उन्हें वन रैंक-वन पेंशन देने की मांग पर पीछे कदम हटा रही है। उनके प्रोत्साहन के लिए केंद्र को उनकी मांग पूरी कर देनी चाहिए, लेकिन उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करने वाले ज्यादातर सिपाही या तो ठाकुर हैं या फिर जाट। पूर्व सैनिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जाट बिरादरी को आगे आना होगा। उन्होंने ऐलान किया कि अब उनका संगठन पूर्व सैनिकों के साथ है और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक उनका साथ दिया जाएगा। इस मौके पर सुनीता, मोहिनी, दीपिका, रीता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।