'जिन्हें योग से बदबू आती है, उनकी चिंता मत करिए'
जागरण संवाददाता, बागपत : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार क
जागरण संवाददाता, बागपत : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश है। विपक्ष के आक्षेप को गलत करार देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और सरकार का काम देखना उनका संवैधानिक अधिकार है। बोले कि योग की महत्ता को अब दुनिया ने जाना है। कुछ लोगों को योग से बदबू आती है, उनकी चिंता मत करिए। योग का जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें भी यह बात समझ आ जाएगी।
बीपी सिंहल इंडोर शू¨टग रेंज जौहड़ी बागपत का उद्घाटन करने आए राज्यपाल राम नाईक ने बरेली के पत्रकार जगेंद्र की हत्या के सवाल पर कहा कि पुलिस आत्महत्या और परिजन हत्या बता रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। एमएलसी मनोनयन की सूची लौटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका मुझे अधिकार है।
..तो जांच के दायरे में होंगी तीस हजार मस्जिद : सिंहल
बागपत : विहिप के संरक्षक अशोक ¨सहल ने कहा कि भगवान राम अयोध्या में खुद अपने मंदिर का निर्माण कराएंगे। देश में मथुरा और काशी ही नहीं, तीस हजार मस्जिदें मंदिर तोड़कर बनाई गई हैं। सिंहल डा. बीपी ¨सहल शू¨टग रेंज जौहड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। मंदिर मुद्दे पर बोले कि तमाम मुकदमे चलते रहे, लेकिन क्या कोई वहां से भगवान को हटा पाया है? अयोध्या में बनने वाले भगवान राम मंदिर के तमाम रास्ते धीरे-धीरे साफ हो चुके हैं, और क्या चाहते हो?