कुछ घंटों में काटी सेवादारों ने गेहूं की फसल
बागपत : डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में संत राम रहीम गुरमीत सिंह महाराज की प्रेरणा से सेवा का जज्बा
बागपत : डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में संत राम रहीम गुरमीत सिंह महाराज की प्रेरणा से सेवा का जज्बा सेवादारों में कूट-कूट कर भरा है, जिसका प्रमाण रविवार को देखने को मिला। सेवादारों ने महज कुछ घंटों में सौ बीघा गेहूं की फसल काट दी।
बरनावा आश्रम में विभिन्न ब्लाकों के सेवादार रात्रि से ही एकत्रित हो गये थे। सुबह पांच बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही सहारा जयघोष के साथ खेतों में गेंहू की कटाई शुरू कर दी। न किसी को गर्मी की परवाह थी, न धूल भरी आंधी की। इस दौरान सेवादारों के चेहरों पर चमक देखते ही बनती थी। दस बजे तक आधे से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया और दोपहर बाद करीब सौ बीघा फसल काट दी गई। इस सेवा के लिए आश्रम के प्रबंधक दर्शन प्रधान एवं सत ब्रह्मचारी देवीलाल व पाल्ला ने दो दिन पूर्व ब्लाकों में जाकर सेवादारों से सेवा में आने की अर्ज की थी। सेवा में ब्लाक असमौली, हसनपुर, धनौरा, नौगांव, धामपुर, मीरापुर से सैकड़ों सेवादारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जगदीश फौजी, कृष्ण नेहरा, राजेश, गोपाल, दयाराम, जयवीर, लल्लू प्रधान, राजवीर, धान सिंह, रणवीर, समयपाल सिंह, देवेंद्र आदि ने पूर्ण सहयोग किया।