स्टेट हाईवे पर सात घंटे जाम, जनजीवन हलकान
बागपत : मेरठ-बागपत स्टेट हाईवे पर सात घंटे जाम लगे रहने से जनजीवन हलकान हो गया। बालैनी पुल पर लगा भी
बागपत : मेरठ-बागपत स्टेट हाईवे पर सात घंटे जाम लगे रहने से जनजीवन हलकान हो गया। बालैनी पुल पर लगा भीषण जाम कई किमी. तक फैल गया। पुलिस की भारी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान लोगों को भारी मुसीबत से जूझना पड़ा।
बालैनी के ¨हडन पुल पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है। पुल संकरा होने के कारण वहां हर रोज जाम लगना आम बात है। रविवार सुबह नौ बजे भी पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। धीरे-धीरे पुल के दोनों ओर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और कुछ ही देर में वहां भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों ओर करीब दो-दो किमी. तक सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो स्थिति और विकट हो गई।
भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम पांच बजे यातायात सुचारु कराया। इस दौरान आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। महिलाओं व छोटे बच्चों का जाम लगने के कारण बुरा हाल रहा। वाहनों में कैद होकर रह गए बच्चे बिलख उठे।