भाजपा में ही सभी वर्गो का हित सुरक्षित : नीरज
बागपत : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर स
बागपत : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने दर्जनों युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज शर्मा ने कहा, भाजपा में ही सभी वर्गो का हित सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते जनाधार को देखकर विरोधी भी बौखला गए हैं। अब समय आ गया है कि पूरे देश में भाजपा का ही झंडा बुलंद हो। आने वाले चुनाव में भी भाजपा प्रतिद्वंदियों को मात देगी। भाजपा नेत्री सरिता चौधरी ने युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश ने भी लोगों को भाजपा के बारे में बताया और उससे जुड़ने का आह्वान किया। सदस्यता कार्यक्रम के तहत कई दर्जन युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।