Move to Jagran APP

ठंड ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड

जागरण संवाददाता, बड़ौत : ठंड के कारण सब कुछ जम गया है। रविवार रात बड़ौत क्षेत्र के कई गांवों में बर्फ

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 10:50 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बड़ौत : ठंड के कारण सब कुछ जम गया है। रविवार रात बड़ौत क्षेत्र के कई गांवों में बर्फ के छोटे-छोटे गोले भी गिरे। कोहरे की दृश्यता क्षमता जहां शून्य हो गई, वहीं पाला व शीतलहर ने भी कहर बरपाया। ठंड ने चार साल का रिकार्ड तोड़ा। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सन 2010 में न्यूनतम तापमान 2.1 दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को कड़ाके की ठंड में हाड़ कांप गए। ठिठुरन बढ़ने का कारण रात में बर्फ के छोटे-छोटे गोले व शीतलहर बनी। बड़ौत क्षेत्र के रठौड़ा, बावली, छपरौली व अन्य कई जगहों पर तड़के लोगों ने करीब ढाई से पांच सौ ग्राम बर्फ के गोले देखे। पाला भी जबरदस्त रूप से पड़ा हुआ था। इसके अलावा कोहरा व 12 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर के कारण अवाम ठिठुर गई। दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों और बुजुर्गो पर दिखाई दिया। सर्दी से निजात पाने को लोगों ने दिन में भी अलाव जलाए।

रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की भीड़ कम ही नजर आई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सुपरवाइजर महेश कुमार खोखर ने बताया, ठंड में अभी और भी बढ़ोतरी होगी। सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जबकि सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहा।

वर्ष तापमान दिनांक

2008 : 6.2 22 दिसंबर

2009 : 4.9 20 दिसंबर

2010 : 2.1 28 दिसंबर

2011 : 6.3 18 दिसंबर

2012 : 3.7 31 दिसंबर

2013 : 3.4 31 दिसंबर

2014 : 2.2 22 दिसंबर

नोट : आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं और अभी तक के न्यूनतम तापमान के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.