मनोनीत पदाधिकारियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत
बागपत : रालोद के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जुलूस के साथ
बागपत : रालोद के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जुलूस के साथ पदाधिकारियों ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
रविवार को मेरठ रोड स्थित मान ट्रैक्टर एजेंसी के राममेहर मान के यहां मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इससे पूर्व पदाधिकारियों को डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट से जुलूस के साथ ढोल नगाड़ों के बीच रोड शो की मानिंद खेकड़ा पाठशाला, मवीकलां, काठा में स्वागत करते हुए लाया गया। राष्ट्रवंदना चौक पर नव मनोनीत पदाधिकारी जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह गुर्जर, आईटी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, पउप्र के उपाध्यक्ष पीतम सिंह, पउप्र के महासचिव जमीरुद्दीन अब्बासी व पउप्र के सचिव रमेश त्यागी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदाधिकारी ट्रैक्टर एजेंसी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। ऐलान किया कि किसानों व जनपद की अन्य समस्याओं को लेकर रालोद जल्द ही आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर सुखवीर सिंह गठीना, विधायक वीर पाल राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, ओमवीर सिंह तोमर, मनोज, परशुराम गुर्जर, सुरेश कौशिक, राजेंद्र डागर आदि उपस्थित थे।