रजवाहों में जल्द पहुंचेगा टेल तक पानी
बागपत : नगर के बाहरी छोर से निकलने वाले मीतली रजवाहे के अटे होने से किसानों को खेतों तक पानी ले जाने
बागपत : नगर के बाहरी छोर से निकलने वाले मीतली रजवाहे के अटे होने से किसानों को खेतों तक पानी ले जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके मद्देनजर शासन ने रजवाहे की सफाई कराने के लिए बजट पास कर दिया है। सोमवार से रजवाहे का सफाई कार्य शुरू हो रहा है, इसके बाद रजवाहे में टेल तक आसानी से पानी पहुंच सकेगा।
नगर से निकलने वाला मीतली रजवाहा गंदगी से अटा होने से एक समतल मैदान में तब्दील हो गया है। जिसमें पानी छोड़े जाने पर वह नगर में बड़ागांव रोड के पास ही रुक जाता है। पानी का बहाव तेज होने के चलते मेड़ के टूट जाने से किसानों की फसल भी डूब जाती है। नगर के अधिकांश किसान मीतली रजवाहे के पानी पर निर्भर हैं लेकिन रजवाहा झाड़ झंखाड़ से पटा होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। समय पर पानी न मिलने से फसल को भी नुकसान होता था। विभागीय जेई संजय कुमार ने बताया, बजट आ गया है। सोमवार से रजवाहे की सफाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया, रजवाहे में माह में दो बार पानी छोड़ा जाता है, लेकिन सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता था। 20 दिसंबर तक रजवाहे में फखरपुर गांव (टेल) तक पानी पहुंच जाएगा।