कभी छोड़ने नहीं चाहिए परमार्थ के अवसर : गुरमीत राम रहीम जी
बीआरटीपी 1 से 4: डेरा सच्चा सौदा बरनावा में रुहानी मजलिस का आयोजन आज रुहानी सत्संग में जुटेंगे
बीआरटीपी 1 से 4:
डेरा सच्चा सौदा बरनावा में रुहानी मजलिस का आयोजन
आज रुहानी सत्संग में जुटेंगे देशभर से लाखों श्रद्धालु
संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : डेरा सच्चा सौदा के गद्दनशीन संत राम रहीम गुरमीत सिंह इंसा ने कहा है कि संत, पीर, पैगंबर सबके लिए परमार्थ करते हैं, जिनका मकसद समाज का भला करना होता है।
संत राम रहीम शनिवार को बरनावा के शाह सतनाम सिंह आश्रम में रुहानी मजलिस के दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। मनुष्य को परमार्थ के अवसर को कभी छोड़ना नहीं चाहिए। संतो के वचनों को सुनकर उन पर अमल करने वाले जीवों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है। उन्होंने कहा कि बेपरवाह मस्ताना महाराज ने हम सबको मानवता भलाई परमार्थ का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर सब चले तो भला हो सकता है। जिस तरह मां बाप बच्चों को अंगुली पकड़कर चलना सिखाते हैं, उसी तरह संत जीवों को मानवता ने भी भलाई करना व परमात्मा से मिलने का रास्ता दिखाते हैं। जिनका मकसद जीवों, समाज व सृष्टि का भला करना होता है। संत राम रहीम रविवार को बेपरवाह मस्ताना महाराज के जन्म माह के उपलक्ष्य में आयोजित रुहानी सत्संग में लाखों श्रद्धालुओं को प्रवचन करेंगे तथा रात्रि में रूबरू नाइट में भी श्रद्धालुओं से मुखातिब होंगे।
इस अवसर पर संत राम रहीम ने गरीबों की मदद करने में अग्रणी रहने वाले, जरूरतमंदों, गरीब, बेसहारा को कमान बनाने, विधवा, गरीब लड़कियों की शादी करवाने, सबसे ज्यादा पौधरोण करने वाले ब्लॉकों के सेवादारों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।