युवा पीढ़ी को करना होगा संस्कारित : ज्ञान सागर महाराज
संवाद सहयोगी, बागपत : जैन मुनि आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त व
संवाद सहयोगी, बागपत : जैन मुनि आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त विकृतियों को समाप्त करने के लिए हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना होगा। संस्कारों के साथ-साथ जीवन पद्धति में अपनी संस्कृति के अनुरूप बदलाव लाने की जरूरत है।
शनिवार को आचार्य ज्ञान सागर महाराज नगर के वात्सायन पैलेस में आयोजित सर्वसमाज के सम्मेलन में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति व संस्कारों को भूलते जा रहे हैं, जिस कारण समय में अनुशासनहीनता ज्यादा हो गई है। युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति का अनुशरण कर रही है। इससे समाज में अनैतिकता का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का विदेशों में पालन हो रहा है, लेकिन खुद भारतीय इससे दूर हो रहे हैं। जैन संत ने कहा कि गुरु के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित करने में माता-पिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को संस्कारित कर उनमें संस्कृति के अनुसार बदलाव लाया जाए। कार्यक्रम को अनिता दीदी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पंडित हंसराज जैन ने मंगलाचरण पढ़ा। संचालन राकेश मित्तल और शिखर चंद जैन ने किया। इस मौके पर प्रबंधक मास्टर रघुवीर सिंह, राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, उदय सिंह चौहान, प्रकाश चंद, नंदलाल डोगरा, प्रहलाद जैन, सेठ रायचंद जैन और प्रमोद जैन आदि मौजूद थे।