भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद खोला निर्जला व्रत
जागरण संवाददाता, बागपत : 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उगते सूरज को अ
जागरण संवाददाता, बागपत : 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगीं। इसके बाद पारण कर व्रत खोला। इसी के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।
गुरुवार को छठ महापर्व का चौथा दिन यानी आखिरी दिन था। इस दिन श्रद्धालुओं ने बागपत शुगर मिल परिसर व जनपद के अन्य हिस्सों में उगते सूरज को अर्घ्य दिया। अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं ने यश कीर्ति व जीवन प्रकाशमान होने की कामना की। अर्घ्य देने के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने प्रार्थना गीत गाया। अर्घ्य का विधान पंडित अनिल शास्त्री ने संपन्न कराया। इसके बाद कच्चे दूध का शरबत और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया और व्रत खोला। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को छठ पर्व के दूसरे दिन यानी खरना के दिन 36 घंटे का व्रत रखा था। यह व्रत गुरुवार सुबह अर्घ्य देने के बाद खोला गया। इसके साथ ही यह महापर्व समाप्त हो गया। इस दौरान संजय, रेखा, सरिता, देवनी, विभा, आशीष, कुंवर प्रताप, संजय, विनोद, अजीत, उपेंद्र, सुरेश राय आदि उपस्थित थे।