वीरेंद्रपाल लौहड्डा को भेंट किया चांदी का हुक्का
संवाद सहयोगी, बड़ौत : जाट शिक्षा सभा के वर्तमान अध्यक्ष और प्रत्याशी वीरेंद्रपाल सिंह लौहड्डा का गुरा
संवाद सहयोगी, बड़ौत : जाट शिक्षा सभा के वर्तमान अध्यक्ष और प्रत्याशी वीरेंद्रपाल सिंह लौहड्डा का गुराना गांव में जोरदार स्वागत किया गया।
शुक्रवार को गांव में सुखपाल प्रधान, सुरेंद्र बाबू, चौधरी धर्मपाल सिंह के आवासों पर सैकड़ों आजीवन सदस्यों की मौजूदगी में वीरेंद्रपाल सिंह को उनके वजन के बराबर सिक्कों में तौला गया। इसी क्रम में गांव में जगह-जगह उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। गांव में नरेंद्र सिंह के आवास पर उन्हें जोगराज सिंह ने उन्हें एक चांदी का हुक्का भेंट किया। इस मौके पर वीरेंद्र पाल सिंह ने आह्वान किया गया यदि इस बार वे जीतते हैं तो जेवी कालेज को कृषि विवि बनाकर ही दम लेंगे और पहले की तरह आगे भी आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर महीपाल सिंह, किशोर, रामपाल, चौधरी ईश्वर सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह, पदम सिंह, महीपाल सिंह तूफान, कालूराम आदि मौजूद थे। वहीं वीरेंद्रपाल सिंह व मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने धनौरा, भड़ल, तमेला गढ़ी, बिटावदा, मिंडकाली, गैडबरा, पुसार आदि गांवों में तूफानी दौरा किया। धनौरा गांव में अरुण और जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह ने उन्हें उनके चुनाव चिह्न का प्रतीक चांदी का घोड़ा भेंट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य मौजूद थे। विक्रम राणा, चौगामा चौधरी कृषिपाल, अरविंद चेयरमेन, डा. ओमकार सिंह, डा. रणबीर, तेजपाल मादी, बारू, सतपाल, वेद सिंह, कृपाल सिंह, रामसिंह, सतवीर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।