भगदड़ में महिला की मौत, कई घायल
बागपत : क्षेत्र के भागौट गांव में कांवड़ियों को छोड़ने गई महिलाओं को देखकर एक बैल बिदक गया, जिससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
बुधवार को भागोट गांव में कुछ महिलाएं एकत्र होकर अपने परिवार से कांवड़ लेने जा रहे शिव भक्तों को गांव के बाहर तक छोड़ने जा रही थी। बताया गया कि कांवड़ियों का वेश व गीत गाती हुई महिलाओं को देखकर रास्ते में आ रहा एक बैल बिदक गया। बैल को देखकर रास्ते में आ जा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। महिलाएं भी घर की ओर भागने लगी। इस बीच सड़क पर गिरकर एक महिला राजकली (75) पत्नी मोहनराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भगदड़ में रेखा पत्नी वीरेंद्र, शीतल पुत्री वीरेंद्र, मुकेश पत्नी काले, छनवती पत्नी धनपाल व संतरा पत्नी धर्मवीर को गंभीर चोट आई। सभी घायलों को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। महिला की मौत व करीब आधा दर्जन महिलाओं के घायल होने से गांव में शोक छाया हुआ है।