भाजपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, बड़ौत : मुरादाबाद महापंचायत में जाते समय हुई भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पुतला दहन किया।
शनिवार को नगर के भगवान महावीर मार्ग पर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति करार दिया। भाजयुमो के पश्चिम प्रदेश मंत्री सचिन जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज में रोष पनप रहा है। मुरादाबाद के काठ में होने वाली हिंदू महापंचायत सिर्फ धर्म की रक्षार्थ हेतु मुद्दों पर विमर्श करने हेतु की गई थी। चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए, सरकार पुतला दहन किया। इस मौके पर शैलेंद्र रुहेला, गौरव पंजाबी, अतुल जैन, मनोज, सतीश जैन, रामनिवास, योगेश, कालू जैन, राकेश पांचाल आदि मौजूद थे।