छेड़छाड़ रोकने के लिए चलाया चेकिंग अभियान
By Edited By: Published: Fri, 04 Jul 2014 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jul 2014 11:57 PM (IST)
बड़ौत : शहर में महिला व छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार से चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पहले दिन सीओ व एसडीएम ने शहर के मुख्य मार्गो पर दिनभर चेकिंग की।
सीओ सीपी सिंह व एसडीएम राजेंद्र सिंह ने सबसे पहले गांधी रोड पर औचक चेकिंग शुरू की तो लोगों में भगदड़ मच गई। स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े लड़के चेकिंग देख भाग निकले। इसके बाद उन्होंने खत्री गढ़ी, बावली रोड, बिजरौल रोड व अन्य कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। कई घंटों तक दोनों अधिकारी शहर के मुख्य मार्गो पर चेकिंग करते रहे।
उन्होंने हिदायत दी कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने या छेड़छाड़ करने की हिमाकत करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई मनचलों को फटकार भी लगाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें