वन महोत्सव : पौधरोपण का संकल्प
By Edited By: Published: Thu, 03 Jul 2014 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2014 11:25 PM (IST)
बालैनी : वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को मवीकलां गांव में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन दरोगा सत्यवीर सिंह ने गणमान्य लोगों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत इस साल पांच हजार पौधे लगाएं जाएंगे। व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों के अवैध कटान को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना होगा, क्योंकि आने वाले समय में यदि पेड़ ही न रहे तो व्यक्ति के जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। ग्रामीणों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मपाल, सत्यवीर, राजपाल, विनोद, अशोक आर्य, राजेंद्र जोगेंद्र, रमेश और शौकेंद्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें