Move to Jagran APP

बदायूं से कासगंज चलेंगी ट्रेनें

By Edited By: Published: Sun, 29 Dec 2013 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2013 11:24 PM (IST)
बदायूं से कासगंज चलेंगी ट्रेनें

बदायूं : आमान परिवर्तन के लिए बरेली से कासगंज तक ट्रेनों का आवागमन बंद किया जा रहा है, लेकिन बदायूं से कासगंज तक ट्रेनों का आवागमन चलता रहेगा।

loksabha election banner

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि एक जनवरी से बदायूं से गाड़ी संख्या 52286 रात 20:30 बजे, 52284 शाम 18:30 बजे, 52212 दोपहर 14:00 बजे, 52210 सुबह 9:15 बजे और गाड़ी संख्या 52202 सुबह 7:00 बजे कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगी। उधर कासगंज से गाड़ी संख्या 52201 सुबह 8:30 बजे, 52209 सुबह 11:55 बजे, 52211 शाम 17:20 बजे, 52283 शाम 19:40 बजे और 52285 रात 23:30 बजे बदायूं के लिए चलेगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में मैलानी पीलीभीत से बरेली होकर कासगंज तक चलने वाली गाड़ियां एक जनवरी से अपने पूर्व समय पर बरेली जंक्शन तक ही चलेंगे। इसके अलावा 31 दिसंबर 2013 से 15312 बरेली सिटी कासगंज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, जबकि 15310 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस 31 दिसंबर 2013 से बरेली जंक्शन तक ही चलेगी। इसके अलावा 31 दिसंबर से गोंडा से चलकर कासगंज को जाने वाली 15315 कासगंज-गोंडा एक्सप्रेस बरेली जंक्शन तक ही जाएगी। यही ट्रेन गाड़ी संख्या 15316 बनकर एक जनवरी से बरेली जंक्शन से गोंडा को जाएगी। सवारी गाड़ी 52202 का संचालन दो जनवरी से किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 52285 का संचालन 14 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.