भोलाधाम में कल शुरू होगा गणेश महोत्सव
By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 12:12 AM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 12:12 AM (IST)
बदायूं : गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में 29 अगस्त को भोला धाम में गणेश महोत्सव शुरू होगा। आयोजन समिति की बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महोत्सव आरंभ होने से पूर्व ब्राह्माण धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक साध्वी पूजा वशिष्ठ भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। विभिन्न स्कूलों की झांकियों के अलावा काली अखाड़ा, बैंड, शहनाई और कीर्तन मंडली में गणेश जी की छोटी-छोटी प्रतिमाएं लेकर महिलाएं भी चलेंगी। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश मथुरिया ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए शहर के लोगों से महोत्सव में सहभागिता का आह्वान किया है। राहुल चौबे ने बताया कि कथा सायं छह बजे से शुरू होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें