डौली अध्यक्ष, कल्पना उपाध्यक्ष चुनी गई
उझानी (बदायूं) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकत्रियों की बैठक में जिला इकाई का गठन किया गया।
बैठक में आशा जननी सुरक्षा फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष डौली वैश्य, उपाध्यक्ष कल्पना, ब्लाक अध्यक्ष सुशीला देवी, ब्लाक उपाध्यक्ष अनीता देवी, कोषाध्यक्ष विदेश कुमारी को चुना गया। जिलाध्यक्ष डौली वैश्य ने कहा कि आशाओं का कोई मानदेय नहीं मिलता है बल्कि परितोषिक मिलता है। यह भी आठ माह से नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान, जेएसबाई टीकाकरण का पैसा साल में एक बार मार्च में मिलता है। मुख्य चिकित्साधिकारी से मानदेय दिलाने की मांग की गई। बैठक में मधुवाला संगीता, संचिता, प्रमोद देवी, रूमाली, सर्वेष, कविता सक्सेना, कुसुमलता, गिरजा वेवी चौहान, उर्मिला, श्रीदेवी, भगवानश्री विमला कौशल्या आदि मौजूद रहीं। संचालन विदेश कुमारी ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर