हार्टअटैक से चेयरमैन की मौत
बदायूं : नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया का हार्ट अटैक से से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के
बदायूं : नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया का हार्ट अटैक से से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे और भाजपा से जुड़े थे। कछला गंगा घाट पर हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
रविवार की की शाम चेयरमैन के आवास पर जश्न का माहौल था। उनके धेवते की शादी थी, इसलिए उनकी पुत्री भात मांगने आई थी। रात करीब 10:30 बजे ओमप्रकाश मथुरिया को दिल का दौरा पड़ा। हालत बिगड़ी तो उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां वेंटीलेटर न होने की बात कहकर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। उन्हें बरेली ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। आधी रात बाद उनका शव बदायूं लाया गया। चेयरमैन के निधन की खबर लगते ही रात से ही उनकी कोठी पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। हंसमुख और सरल स्वभाव के धनी मथुरिया के घर पर बकरीद के बावजूद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी गमगीन थे। वहीं सभी दलों के लोग भी पहुंचे। सोमवार को दोपहर में उनकी शव यात्रा निकाली गई। शव को नगर पालिका भी लाया गया, जहां अधिकारियों और स्टाफ ने श्रद्धांजलि दी। कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष डा. क्रांति कुमार, पूर्व विधायक महेश चद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वाष्र्णेय, हरिओम पाराशरी, अशोक भारती, भारत सिंह यादव, दातागंज चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता, उसहैत चेयरमैन गौरव गुप्ता, कछला चेयरमैन के पति जगदीश चौहान, भाजपा के उमेश राठौर, हरीश शाक्य, श्याम कुमार दिवाकर, बुधपाल सिंह, सपा के विमल कृष्ण अग्रवाल, शशांक यादव, नन्हें लाल कश्यप समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।