किशोरियों से दुराचार का प्रयास
बदायू, सहसवान : घर में मौजूद दो किशोरियों को दो लोगों ने तमंचों के बल पर दुराचार का प्रयास किया। पिता और भाई के अचानक आ जाने पर हमलावर धमकी देते हुए फ रार हो गए। पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की माग की है।
मामला गुरुवार रात करीब 10 बजे नगर के एक मुहल्ले का है। एक व्यक्ति की पत्नी छोटे पुत्र के साथ दिल्ली गई हुई थी। दूसरे पुत्र की अचानक तबियत खराब होने पर उसका पिता उसे दवा दिलाने डाक्टर के यहा चला गया। दोनों नाबालिग पुत्रिया घर पर रह गई। इसी दौरान मुहल्ले के ही दो लोग घर में घुस गए और दोनों किशोरियों को तमंचे के बल पर दुराचार का प्रयास किया। इसी दौरान डाक्टर की दुकान बंद होने के चलते किशोरियों के पिता और भाई अचानक वापस आ गए। उन्होंने देखा तो शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरियों के पिता ने कोतवाली तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की माग की है।