युगल ने की लवमैरिज, पुलिस कर रही प्रताड़ित
बदायूं : दातागंज पुलिस व हापुड़ पुलिस पर एक प्रेमी युगल ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रेमी यु
बदायूं : दातागंज पुलिस व हापुड़ पुलिस पर एक प्रेमी युगल ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रेमी युगल बुधवार को इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम गलौथी निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह हापुड़ में एक एसी बनाने वाली फैक्ट्री में कार्य करता था। इसी दौरान वहां की रहने वाली काजल नाम की युवती से उसका प्यार हो गया। दोनों ने छह फरवरी 2017 को लवमैरिज कर लिया। इस मामले में काजल के परिजनों ने हापुड़ थाने में संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। संजीव ने हाईकोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया। संजीव व उसकी पत्नी का आरोप है कि बुधवार को सुबह चार बजे काजल के परिजन व उसके साथ हापुड़ पुलिस उनके घर पहुंची और परिजनों को मारना-पीटना शुरु कर दिया। संजीव जब दातागंज थाने गया तो वहां पहले से ही हापुड़ थाने के दारोगा निवास गौतम के कहने पर स्थानीय पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। संजीव के मुताबिक कोर्ट का आदेश दिखाने के बाद भी काफी प्रताड़ित किया गया। दोनों ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।