करोड़ों बहाए फिर भी प्यास नहीं बुझा सके पूर्व विधायक
बदायूं : वर्ष 2016 में जनता की प्यास बुझाने के लिए शासन ने विधायकों को सौ-सौ नल लगवाने के लिए लक्ष्
बदायूं : वर्ष 2016 में जनता की प्यास बुझाने के लिए शासन ने विधायकों को सौ-सौ नल लगवाने के लिए लक्ष्य दिया था, लेकिन तत्कालीन विधायकगण लक्ष्य के सापेक्ष इंडिया मार्का हैंड पंप नहीं लगवा सके। हां बसपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और हाजी बिट्टन ने अपने लक्ष्य को पूरा कर दिखाया।जनप्रतिनिधियों की इस कार्यशैली का खामियाजा अब जनता सत्तापक्ष भी पूर्व को भुगतना पड़ रहा है।
सपा सरकार में जिले के सभी छह विधायकों को सौ-सौ नल लगवाने के लिए लक्ष्य दिया गया था। विभागीय अफसरों ने सपा के तत्कालीन विधायकों से प्रस्ताव मांगा था।इनमें से सपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी बनवारी ¨सह यादव बीमार थे। इस कारण वह एक भी नल का प्रस्ताव नहीं दे सके। शेखूपुर तत्कालीन विधायक आशीष यादव ने सौ नलों के सापेक्ष मात्र 12 नलों का प्रस्ताव डीएम को भेजा। इसी तरह बिसौली के तत्कालीन विधायक भी 84 नल ही लगवा सके। सपा विधायक ओमकार ¨सह यादव ने जरूर सबसे अधिक 99 नल लगवाए। वहीं सदर सीट के पूर्व विधायक आबिद रजा ने 94 नल लगवाए। जबकि दातागंज से सिनोद शाक्य और बिल्सी से हाजी बिट्टन पूर्व विधायक ने अपने लक्ष्य को पूरा कर दिखाया। वहीं एमएलसी जयपाल ¨सह व्यस्त ने अपने लक्ष्य के मुताबिक जिले में 11 और एमएलसी संजय मिश्र ने 15 नल लगवा दिए हैं। पूर्व विधायकों की इस कार्यशैली के चलते कई स्थानों पर नल नहीं लग सके। इससे अब गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीओ ने बताया कि अब नवनिर्वाचित विधायकों से लक्ष्य का प्रस्ताव मांगा जाएगा। इसके बाद ही नल लगाए जा सकेंगे।