संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से महिला की मौत
बदायूं : थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी दिनेश की 30 वर्षीय पत्नी जो दो बच्चों की मां थी। जिसकी श
By Edited By: Published: Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 11:48 PM (IST)
बदायूं : थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी दिनेश की 30 वर्षीय पत्नी जो दो बच्चों की मां थी। जिसकी शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि देरशाम तक महिला का शव गांव के रास्ते में ही पड़ा रहा। जिसका अर्द्धरात्रि के समय पति समेत परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार शमशान भूमि में कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े 315 बोर के तमंचे को भी बरामद करने की जरूरत नहीं समझी। संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से महिला की मौत होने की गांव चर्चा बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें