सपा का परिवारवाद जनता के सामने उजागर : रावत
बदायूं: सहसवान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते
बदायूं: सहसवान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम पर है और गुंडे बदमाश पार्टी कार्यकर्ता बनकर लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे है। यही पार्टी में चल रहे अंतर्कलह की मुख्य वजह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है और 2017 के विस चुनाव में सपा बसपा, कांग्रेस का प्रदेश से पूरी तरह सफाया हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत सरकार बनाएगी।
दयानंद सरसवती शिशु मंदिर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, संचालकों और बूथ अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि बूथ जीतेगा तो पार्टी जीतेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, अवध क्षेत्र संयोजक इन्द्रप्रकाश, ब्रजप्रांत संगठन मंत्री भवानी ¨सह, जिला प्रभारी कुंवर महाराज ¨सह, विस प्रभारी यदुनेश यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का नगर अध्यक्ष अंबरीश वर्मा, अमन शर्मा, एसपी कटियार, सुबोध शर्मा, रामोतार कश्यप, अनुज कांत, सौरभ माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, रवि शर्मा, अंकित शाक्य आदि ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, धीरेंद्र यादव, शारदेंदु पाठक, अनुज माहेश्वरी, अरूण यादव, प्रेम ¨सह कश्यप, मनीष माहेश्वरी, सचिन शर्मा, भेष पटेल, र¨वद्र, पीयूष माहेश्वरी, अवढर शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश शाक्य और संचालन सुभाष गौड़ ने किया।