Move to Jagran APP

दुश्मन को पाकिस्तान में घुस कर मारो

बदायूं : लोगों की नजरें टीवी सेट पर टिकी रहीं। रात में सर्जिकल स्ट्राइक की प्रक्रिया पूरी होने के ब

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM (IST)
दुश्मन को पाकिस्तान में घुस कर मारो

बदायूं : लोगों की नजरें टीवी सेट पर टिकी रहीं। रात में सर्जिकल स्ट्राइक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब दोपहर में संदेश मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचा तो बदायूं में रिटायर्ड करीब 2500 पूर्व फौजियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीवी आदि पर लोग चिपक कर बैठ गए कि अब आगे क्या रणनीति पाकिस्तान या भारत अपनाएगा। इसी मसले में चौपालों चाय की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि में चर्चा सुनाई देती रही। इस घटनाक्रम पर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की गई। सभी ने सही कार्रवाई करार दिया। कहा कि दुश्मन को पाकिस्तान में घुसकर मारो।

loksabha election banner

देश हित के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं है। कहीं कोई आपसी मतभेद नहीं। मुलायम सिंह यादव ने भी अपने संदेश में पार्टी का नजरिया देश के सामने रख दिया है। यह कार्रवाई देश की जन भावना के अंतर्गत है।

- धर्मेंद्र यादव, सांसद।

कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है कि पाकिस्तान जैसे देश को जवाब तुरंत दिया जाना चाहिए। मेरा तो मानना यह है कि एक्शन पर तुरंत ही रिएक्शन होनी चाहिए तभी सामने वाले को पता चलता है। पाकिस्तान पर एक्शन लिया गया है पर देरी हुई है।

- ओमकार ¨सह यादव, राज्यमंत्री।

एक दम सही वक्त पर पाकिस्तान पर हमला किया गया है। पाकिस्तान को सही तरह से संदेश दिया जाना चाहिए ताकि रोज रोज यह होने वाली घटनाएं बंद हों और देश के जवानों का मनोबल ऊंचा हो।

- आबिद रजा, सदर विधायक।

देर से की गई यह कार्रवाई। प्रधानमंत्री को तुंरत ही यह निर्णय लेकर पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब देना चाहिए था। अब कार्रवाई हुई तो यह भी ठीक है, इससे सेना को मनोबल बढ़ेगा। पूरा देश सेना के जवानों के साथ है।

- सिनोद शाक्य,

बसपा विधायक।

लगातार ही दवाब था तो ऐसा तो होना ही चाहिए था। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया है। अब ठीक रहा।

- गगन कुमार

अब पाकिस्तान कोई हमला करें तो तुरंत ही उसके साथ ऐसा सलूक किया जाए ताकि कोई सिर न उठा सके।

- शरद बंसल

यह भारत की कूटनीतिक जीत भी है। पहले सार्क देशों के सम्मेलन और यूएनओ में नीचा दिखाया और अब घर में घुस कर मारा है। यह शानदार है।

- विकास पाराशरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.