मजदूर पार्टी ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
बदायूं : उड़ी की घटना के बाद से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला फूंककर गुस्सा
बदायूं : उड़ी की घटना के बाद से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने लावेला चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह से लावेला चौक तक पैदल मार्च निकाला और लावेला पहुंचकर पुतले में आग लगाई। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदयाल ¨सह, रामवीर शाक्य, हरवंश, रुकुम पाल, सचिन पाठक, सत्यवीर ¨सह, रिटायर्ड सैनिक रामनाथ ¨सह, चंद्र पाल, सुरेश चंद्र, पद्म ¨सह, तसलीम गाजी, सुनील, रमजान अली, शराफत अली, मोरपाल, महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।