Move to Jagran APP

दुष्कर्म के बाद किशोरी को चाकू मारने वाला गिरफ्तार

बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी को चाकू मारकर घायल करनेवाले आरोपी को पुलिस

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:24 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद किशोरी को चाकू मारने वाला गिरफ्तार

बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी को चाकू मारकर घायल करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने रिश्तेदार के घर से ही दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

कादरचौक थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल आई थी। बुधवार को सुबह के वक्त किशोरी के मामा खेतों पर गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला महेश ने घर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो चाकू मारकर घायल कर दिया। मारपीट में किशोरी का एक दांत भी तोड़ दिया गया। मामला एसपी सिटी अनिल कुमार यादव के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। गुरुवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को रिश्तेदारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसपी सिटी के सामने पेश किया जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इंसेट ..

मार्च में आरोपी ने की थी छेड़छाड़

मार्च महीने में आरोपी महेश ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। चार महीने जेल में रहने के बाद वह हाल ही में जमानत पर आया था, इसके बाद वह किशोरी की आबरू को लूटने का मौका तलाश रहा था।

'पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। विवेचना जारी है जो भी सच निकलकर आता है उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.