अलापुर में कार्यकत्रियों ने उठाई मांग
बदायूं : म्याऊं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मांगे
बदायूं : म्याऊं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मांगें उठाई। कहा कि हमसे चतुर्थ श्रेणी कर्मी जैसा काम लिया जाता है, जो हमारा कार्य है वह ही लिया जाए। अन्य कार्य नहीं लिया जाए। मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकारी घोषित किया जाए। नगर पंचायत के आंगनबाड़ी भवन का किराया दिया जाए। हौसला पोषण का संचालन ग्राम प्रधान द्वारा या आंगनबाड़ी से कराया जाए पर संयुक्त न किया जाए। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष मोरश्री गुप्ता, ब्लाकाध्यक्ष मृदुल भदौरिया, र¨वद्र प्रताप ¨सह, ममता शर्मा, नीलम शर्मा, ममता रानी, मनोज कुमारी, अन्नी देवी, पुष्पा देवी, नवीन कुमारी, राजनश्री, पान कुमारी, संतोष कुमारी, किरन कांति आदि मौजूद थीं।