चार साल में ही कई जिलों की उड़ा दी थी कल्लू ने नींद
बदायूं : शातिर अपराधी कल्लू का नाम वर्ष 2012 में अपराध की दुनिया में प्रकाश में आया था। इससे पहले भी
बदायूं : शातिर अपराधी कल्लू का नाम वर्ष 2012 में अपराध की दुनिया में प्रकाश में आया था। इससे पहले भी वह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता रहा लेकिन पुलिस की नजर से वह बच निकलता था। हैरत की बात तो यह है कि एक ही साल में उसने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर रुहेलखंड की पुलिस के होश उड़ा दिए। बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में उसने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। लूटपाट की घटनाओं के बाद उसका नाम जब प्रकाश में आता वह तब तक दूसरी वारदात को अंजाम दे देता था। यही वजह रही कि चार साल में उसने लूट की तमाम वारदातों को अंजाम दिया। इस बार वह पुलिस को मात देते हुए भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिनावर कांड में कल्लू की गिरफ्तारी के बाद जब उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया था तो उसपर दर्ज मुकदमे की वजह से पुलिस के होश उड़ गए।