विद्यालय बंद मिलने पर काटा वेतन
बदायूं : सालारपुर ब्लाक के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। दोनों
बदायूं : सालारपुर ब्लाक के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। दोनों विद्यालय सप्ताह भर से लगातार बंद चल रहे थे। जिसकी शिकायतें विभाग को प्राप्त हो रही थीं। साथ ही बरेली से आते हुए मंडलायुक्त ने भी विद्यालय बंद होने पर आपत्ति जाहिर की थी।
सालारपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर व यहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। दोनों ही विद्यालय 21 मई से लगातार बंद चल रहे थे। कई बार प्रधानाध्यापकों से विद्यालय खोलने की मांग की गई, लेकिन उन्होंने इसे तवज्जो नहीं दी। तीन दिन पहले बदायूं दौरे पर आए मंडलायुक्त ने रास्ते में यह विद्यालय बंद होने पर आपत्ति जताई थी और कार्यवाही की बात कही थी। साथ ही ग्रामीणों की अभिभावकों ने भी विद्यालय न खुलने की शिकायत विभाग से की थी। जिसपर विभाग द्वारा कराई गई जांच में सत्यता पाई गई। जिसपर दोनों प्रधानाध्यापकों पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। हालांकि गुरूवार से यह दोनों विद्यालय खोल दिए गए हैं।
- दोनों विद्यालय लगभग सप्ताह भर से बंद चल रहे थे। मंडलायुक्त ने भी बरेली मुख्य मार्ग के यह विद्यालय बंद होने पर नाराजगी जाहिर की थी। विभाग से भी विद्यालय न खुलने की शिकायत की गई थी। जिसपर दोनों प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है।
- रमेश चंद्र जौहर, खंड शिक्षा अधिकारी, सालारपुर