वाद विवाद प्रतियोगिता में अनिकेत अव्वल
बदायूं : प्रतियोगिता सप्ताह के चलते युवाक्रांतकारी छात्र संगठन ने वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करा
बदायूं : प्रतियोगिता सप्ताह के चलते युवाक्रांतकारी छात्र संगठन ने वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिकेत व देवांश, साहिल कपूर ने संयुक्त रुप से द्वितीय व हनी सक्सेना एवं ललित दिवाकर ने संयुक्त रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या का विषय रखा गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला संयोजक योगेंद्र सागर ने कहा कि संगठन ने इस वर्ष दसवां नि:शुल्क् प्रतियोगिता सप्ताह आयोजित कर अपने दायित्वों का सही से निर्वाहन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन संगठन के उपाध्यक्ष योगेश पटेल, निखिल गुप्ता रवि जौहरी ने किया। नगर अध्यक्ष राजा सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता सप्ताह कासमापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जायेगा। समापन में मुख्यतिथि जिविनि बीना यादव मौजूद रहेगीं। प्रितियोगिता का समापन दोपहर बारह बजे पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज में किया जायेग।