बिजली न आने पर लगाया जाम
बदायूं : जरीफनगर में चक्रवाती तूफान के बाद ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था अभी तक सुचारू न होने से आक्रो
बदायूं : जरीफनगर में चक्रवाती तूफान के बाद ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था अभी तक सुचारू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने नए खंभे मंगवाए और समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर पोल गिर गए थे। इसकी वजह से दहगवां, उस्मानपुर, रसूलपुर कलां, अजीजपुर गांव की आपूर्ति तभी से ठप है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बुधवार को जरीफनगर थाने के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जाम की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सहसवान नानकराम ने बीस नए पोल लगवाकर आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। तहसीलदार ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही आपूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी।
बिल्सी को मात्र पांच घंटे बिजली : बिल्सी : एक पखवाड़े से नगर में मात्र 5 से 6 घंटे बिजली दिए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। नगर क्षेत्र में बिजली का शेड्यूल नहीं है। नगर में बिजली का बहुत बुरा हाल है। रात 12 बजे आने के बाद लगभग तीन बजे चली जाती है। रात में सोना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को भी बहुत समस्या होती है। उमस भरी गर्मी मुसीबत बन गई है। मच्छरों के काटने से बच्चों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। देर रात तक सप्लाई न मिलने से लोग रात भर जागते रहते हैं, उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। नगर के सुधीर सोमानी, चंद्रसेन माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, डैनी माहेश्वरी, मनी शर्मा, राजीव माहेश्वरी, अमित ओझा, भुवनेश शर्मा ने डीएम से विद्युत शडयूट घोषित करवाने की मांग की है।