छात्र हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
बिनावर, (बदायूं) : अपहरण कर छात्र की हत्या के नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शु
बिनावर, (बदायूं) : अपहरण कर छात्र की हत्या के नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरू से ही आरोपियों पर रहमदिली दिखाने वाली पुलिस ने मृतक के परिजनों का दबाव और अधिकारियों की फटकार के बाद गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे।
सोमवार को रात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर भितारा निवासी इंटरमीडियट के छात्र बलराम पुत्र राजकुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम कोटे और प्रधानी की रंजिश के चलते दिया गया था। इस घटना में पुलिस ने शुरू से ही हत्यारोपियों का पक्ष लिया। चार घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो बाद में रात तक मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही। पुलिस की इस हरकत से नाराज मृतक के परिजनों ने हंगामा काटा तो अधिकारियों के हस्तक्षेप पर गांव के ही जयपाल, गोपालदास, सत्यपाल और रूम¨सह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मगर गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे थे। पुलिस की इस करतूत की शिकायत परिजनों ने फिर से उच्चाधिकारियों को दी, साथ में चेतावनी भी दी गई थी जल्द गिरफ्तारी न हुई तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। काफी जद्दोजहद के बाद अधिकारियों ने फिर से पुलिस की फटकार लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। अधिकारियों की फटकार के बाद दोबारा हरकत में आई पुलिस ने सत्यपाल, गोपालदास और रूम ¨सह को उनकी रिश्तेदारी में से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पूरी तरह से पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है।