जाम खत्म कराने के लिए हों ठोस इंतजाम
बदायूं : शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। त्योहार के मौके पर तो राह चलना मुश्क
बदायूं : शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। त्योहार के मौके पर तो राह चलना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जाम की समस्या खत्म कराने के लिए ठोस इंतजाम किए जाने की मांग उठाई।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने जाम की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में जाम की स्थिति है। कई चौराहों पर यातायात पुलिस न होने के कारण होमगार्ड खड़े कर दिए जाते हैं जो जाम लग जाने पर गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई चौराहों पर शहर के लोगों को खुद व्यवस्था बनानी पड़ रही है। शहर अध्यक्ष नरेश गुप्त ने कहा कि होली का त्योहार है और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रति एसपी सिटी को भी भेजी गई।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य पीयूष रंजन यादव, पवन गौतम, अवधेश शर्मा, हाजी नाजिर हुसैन, नसीर अहमद, वीरेश तोमर, श्याम कुमार, अंगनलाल, हरीश कश्यप, दिनेश गौड़, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र गुप्त मौजूद रहे।