कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़
जासं, बदायूं : शहर में कोचिंग जा रही छात्रा को एक मनचले ने छेड़ दिया। बीच चौराहे पर हुई घटना से लोगों
जासं, बदायूं : शहर में कोचिंग जा रही छात्रा को एक मनचले ने छेड़ दिया। बीच चौराहे पर हुई घटना से लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मनचले को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचले की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
गुरूवार को दोपहर के वक्त नई सराय निवासी एक बीए की छात्रा कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने पथिक चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान शहर के टिकटगंज चौराहे के पास बाइक सवार मनचले ने छात्रा का रास्ता घेर लिया। छात्रा उससे बचती हुई थोड़ा आगे पहुंची जहां उसने छात्रा का दुपट्टा पकड़कर उसे छेड़ना शुरू कर दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों को देखकर मनचला भाग निकला। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसका हुलिया पूछने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बता दें कि इस इलाके में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने की वजह से छात्राओं में दहशत फैली हुई है। पुलिस अभी तक किसी मनचले के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे छात्राओं में दहशत फैली हुई है।