Move to Jagran APP

आल्हा, ढोला और मल्हार भी गूंजेंगे महोत्सव में

बदायूं : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था स्मृति वंदन अपने तीन दिनी महोत्सव के जरिए विलुप्त प्राय लोककलाओं

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 12:42 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:42 AM (IST)

बदायूं : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था स्मृति वंदन अपने तीन दिनी महोत्सव के जरिए विलुप्त प्राय लोककलाओं को पुन: जीवंत करने की कोशिश करेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 30 अक्टूबर को दिन में आल्हा, ढोला, रसिया व मल्हार जैसी लोक विधाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 29 अक्टूबर को प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी शाम को संगीतमयी बनायेंगीं।

loksabha election banner

स्मृति वंदन के सचिव भानु प्रकाश ने बताया कि 29 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री अरुणा कोरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वरिष्ठ समाजसेवियों, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सायंकाल लोकगायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति होगी। संस्था के प्रवक्ता भूराज सिंह राजलायर ने बताया कि 30 अक्टूबर को दिन में लोक विधाओं पर आधारित कार्यक्रम होंगे तथा जनपदीय कलाकारों व श्रेष्ठ कृषकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के आखिरी दिन 31 अक्टूबर को नारी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण व वर्तमान छात्र राजनीति पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। सायंकाल कवि सम्मेलन व समृति वंदन की द्वितीय स्मारिका का विमोचन होगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद धर्मेद्र यादव होंगे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पद्मश्री डा. गोपाल दास नीरज करेंगे तथा सोम ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे तथा संचालन डा. हरि ओम अंबर करेंगे। कवि सम्मेलन में धर्मेश अविचल (फरीदाबाद), रचना तिवारी (सोनभद्र), अज्म शाकिरी, शरद लंकेश, अजय अटल, राम नरेश अग्निवंशी, खुशबू रामपुरी, लटूरी लट्ठ जैसे श्रेष्ठ कवि काव्यपाठ करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.